हमें अकेला कर रहा है इन्टरनेट

By Yogi Deep

इन्टरनेट पर ऑनलाइन रहना अपने से दूरी बढ़ा रहा है । आप सभी ने एक चीज गौर की होगी की एक ही जगह पर एक साथ एक साथ कई लोग बैठे रहते हैं, लेकिन वह सभी अपने अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त रहते हैं। कहने का तात्पर्य यह है की चाहे घर हो या बाहर हम अपने वास्तविक दुनिया से जैसे कट से गए हैं, हम एक दूसरे के साथ होते हुए भी अपने अपने फोन में ही व्यस्त रहते हैं। इंटरनेट से इतना गहरा लगाव हमारे व्यक्तिगत जीवन व हमारी वास्तविक दुनिया को एक प्रकार से अलग करता जा रहा है।

अधिक ऑनलाइन रहना कितना खतरनाक

यहां केवल बात मोबाइल फोन से जुड़ने की नहीं है, यह दुनिया भर के तमाम ऐसी चीजें जो इंटरनेट से जुड़ी हुई है, जिनमें ऑनलाइन सोशल मीडिया प्रेजेंस, ऑनलाइन गेमिंग व सभी प्रकार के ऑनलाइन एक्टिविटीज शामिल है।

Social Media Impact On Our Life
Social Media Impact On Our Life

इसी संदर्भ में यदि हम बात करें ऑनलाइन गेमिंग की तो अभी हाल में ही मैं बहुत सारे युवा ऑनलाइन गेमिंग कि लत की चपेट में आ चुके हैं। ऑनलाइन गेमिंग की लत इतनी बुरी हो चुकी है की बच्चे न अपना ध्यान पढ़ाई पर दे पा रहे हैं और ना ही वह अपना ध्यान अपने आने वाले भविष्य की तरफ फोकस कर पा रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है कैम अडायर की जिन्होंने गेम की लत के कारण अंततः अपना जीवन समाप्त करने का विचार कर लिया।

ऑनलाइन गेमिंग लत के शिकार कैम अडायर की कहानी

जरा सोचिए केवल गेम खेलने की लत के कारण उन्होंने अपने हाईस्कूल तक की पढ़ाई नहीं कर पाए, गेमिंग के लत के कारण कॉलेज भी नहीं जा पाए और परिवार को धोखे में रखा की वह नौकरी करते हैं। अंततः वे अपने इस जीवन से तंग आकर एक सुसाइड नोट लिखते हैं, लेकिन उस रात उनको ऐसा महसूस होता है कि उन्हें मदद लेने की आवश्यकता है और सही समय पर उन्हें सही मार्गदर्शक भी मिले जिन्होंने उनको गेम छोड़ने में सहायता की और आज वह ऑनलाइन गेमिंग के लत से छुटकारा पा चुके हैं।

Angry Gaming
(Demo Image) – Angry Gaming

मनोरंजन को मनोरंजन की तरह करें प्रयोग

ऑनलाइन बहुत ज्यादा समय बिताना हम सभी के लिए एक समस्या का कारण बनता जा रहा है। ऑनलाइन आज हमें छोटी सी छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी जानकारियां मिल जाती है। इसके साथ ही ऑनलाइन हमें हर प्रकार के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध मिलते हैं। परंतु आज हम मनोरंजन को मनोरंजन की तरह ना प्रयोग करके उसके आदि होते जा रहे हैं।

इन्टरनेट का सही से करें प्रयोग

इंटरनेट को केवल ज्ञान और जटिल कार्यों को आसान करने के लिए प्रयोग में लेना चाहिए, इसके अलावा आप इंटरनेट को सही कार्यों को करने में उपयोग में ले सकते हैं। परंतु ऑनलाइन बहुत ज्यादा समय व्यतीत करना आपके लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। ऑनलाइन बहुत अधिक समय व्यतीत करने से कई प्रकार के रोग हो सकते हैं, जिनमें मानसिक व शारीरिक रोग दोनों ही शामिल है। 

एक अध्ययन से पता चलता है कि ऑनलाइन बहुत ज्यादा समय व्यतीत करने वाले की शारीरिक क्षमता बहुत ही कम होती जाती है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन बहुत ज्यादा समय व्यतीत करने के कारण अपने आसपास के मित्र रिश्तेदार व सगे संबंधियों से भी साल में एक या दो बार ही मिल पाते हैं। ऐसे में यह उनके लिए एक भारी समस्या का की शुरुआत हो सकती है। वे अपने जीवन में अकेलापन और तन्हा महसूस करते रहते हैं। क्योंकि उनके आसपास ना ही कोई मित्र होता है और ना ही कोई सगा संबंधी, ऐसे में वे धीरे धीरे मानसिक रोगों के शिकार होते जाते है।

यह भी पढ़ें – सैटेलाइट इंटरनेट क्या है कैसे काम करता है?

अपने आस पास लोगों से जुड़े रहें

यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो, आज ही इस चीज को संज्ञान में लेना चाहिए और ऑनलाइन बहुत अधिक समय व्यतीत करने से बचना चाहिए।

इंटरनेट का उपयोग केवल और केवल ज्ञान एवं अच्छी चीजों के लिए करना चाहिए। इसके साथ ही अपने परिवार मित्र एवं सगे संबंधियों के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। यदि आपके आसपास के सभी लोग अधिक समय ऑनलाइन ही बिताते हैं तो इस बारे में आपको उनसे बात करना चाहिए और इस चीज को गंभीरता से लेना चाहिए।

इसी तरह नई खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ, क्योंकि हम आप तक देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें हिंदी में प्रस्तुत करते हैं।

Leave a Comment